नजमुल हुसैन शांतो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 तक टीम के कप्तान बने रहेंगे: बीसीबी

ढाका 01 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को कहा कि नजमुल हुसैन शांतो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के आखिर तक टीम के टेस्ट कप्तान बने रहेंगे।

बीसीबी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि यह फैसला 27 साल के इस बल्लेबाज की कप्तानी और बंगलादेश के रेड-बॉल क्रिकेट के लिए उनके विजन में बोर्ड के भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा, “शांतो ने टेस्ट क्रिकेट में धैर्य, कमिटमेंट और गहरी समझ दिखाई है। उनकी कप्तानी में, हमने टीम में विकास और विश्वास देखा है। बोर्ड को लगता है कि इस नई टेस्ट चैंपियनशिप में आगे बढ़ते हुए उनकी अगुवाई में निरंतरता हमारे लिए फायदेमंद होगी।”

बोर्ड के इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, “मुझे बंगलादेश टेस्ट टीम का नेतृत्व जारी रखने पर सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है और मैं बोर्ड का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी कप्तानी पर इतना भरोसा दिखाया है। टेस्ट क्रिकेट में अपने देश की कप्तानी करना मेरी जिदगी का सबसे बड़ा गर्व है। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरा करने के लिए मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।”

उन्होंने कहा, “ऐसी टीम का नेतृत्व करना खुशी की बात है जिसमें इतना टैलेंट और पोटेंशियल है, और मेरा मानना है कि हमारे पास आगे एक रोमांचक और पॉजिटिव सीजन है। हम इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, जो बंगलादेश टेस्ट क्रिकेट के लिए एक व्यस्त और महत्वपूर्ण समय की शुरुआत है।”

उल्लेखनीय है कि नजमुल ने श्रीलंका सीरीज के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी और जब उन्हें दोबारा यह मौका दिया गया तो वह इस पद पर लौटने को तैयार नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है, क्योंकि बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशंस की नई बनी चार लोगों की कमेटी ने उन्हें कप्तानी जारी रखने के लिए मना लिया है।

 

 

Next Post

बुजुर्ग को रौंदता हुआ निकल गया कार चालक, मौत 

Sat Nov 1 , 2025
शाजापुर।जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर उज्जैन जिले के तराना थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक सडक़ हादसा हो गया. शाजापुर से मक्सी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सडक़ किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. इस […]

You May Like