एमपीएफसी का ऋण वसूली को लेकर दो दिवसीय शिविर

इंदौर:मध्य प्रदेश वित्त निगम द्वारा ऋण खातों के निराकरण एवं वसूली को लेकर 17 एवं 18 फरवरी समाधान शिविर लगाया जा रहा है. उक्त शिविर में वर्षों से लंबित लोन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. शिविर दोपहर 12 से शाम 5.30 बजे तक लगेगा.एमपीएफसी द्वारा इंदौर ,भोपाल और जबलपुर में वर्षों से लंबित लोन प्रकरणों को लेकर समाधान शिविर आयोजित किए गए हैं. मध्यप्रदेश वित्त निगम द्वारा सभी कर्जदारों से अपील की है कि वे उक्त दो दिवसीय शिविर का लाभ उठाते हुए अपने प्रकरणों का निराकरण कराए.

शिविर में समस्त आरआरसी प्रकरणों का एक मुश्त निपटारा किया जाएगा. एमपीएफसी की प्रबंध संचालक वंदना वैद्य ने बताया कि समाधान शिविर इंदौर में गीता भवन चौराहा स्थित प्रधान कार्यालय फाइनेंस हाउस ए.बी. रोड पद लगेगा। साथ ही भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा टी.टी. नगर बी-6 द्वितीय तल स्थित जोनल कार्यालय तथा जबलपुर में पचपेड़ी साउथ सिविल लाइन्स स्थित जोनल कार्यालय में लगाया जा रहा है.

विकल्पों की जानकारी दी जाएगी
प्रबंध संचालक ने कहा कि निगम से ऋण लेने वाले सभी कर्जदार जो किसी कारणवश निर्धारित समय पर ऋण चुकाने में असफल रहे हैं, वे उक्त शिविर में अपने प्रकरण का समाधान कर सकते हैं. शिविर में ऋण चुकाने से संबंधित विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही इच्छुक कर्जदार आवश्यक राशि जमा कर अपने ऋण खाते का निराकरण भी कर सकेंगे.

Next Post

रफत उल्ला का हॉकी प्रतियोगिता में चयन

Sat Feb 14 , 2026
सीहोर। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में शहर के रफत उल्ला खान का चयन मप्र सिविल सर्विस टीम में हुआ है. यह प्रतियोगिता 17 से 28 फरवरी दिल्ली में आयोजित की जा रही है. रफत उल्ला खान वर्तमान में […]

You May Like