सीहोर। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में शहर के रफत उल्ला खान का चयन मप्र सिविल सर्विस टीम में हुआ है. यह प्रतियोगिता 17 से 28 फरवरी दिल्ली में आयोजित की जा रही है. रफत उल्ला खान वर्तमान में जिला चिकित्सालय में पदस्थ हैं. उनके चयन पर जिला चिकित्सालय परिवार में हर्ष का माहौल है. उल्लेखनीय है कि रफत उल्ला खान पूर्व में भी विभिन्न सिविल सर्विस प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं. सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव, आरएमओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव सहित अनेक डॉक्टरों एवं स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी हैं.
