चेतकपुरी-महलगांव करौली माता मंदिर के मुख्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर: नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मदाखलत अधिकारी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चेतकपुरी स्वामी विवेकानंद चौराहे के पास लगे हाथ ठेले वालों व फुटपाथियों के हाथ ठेला बांस जप्त कर हटवाया तथा जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया। इसके पश्चात पिंटू पार्क सब्जी मंडी के बाहर यातायात में बाधक रोड़ पर लगे हाथ ठेले वालों को हटवाया।

साथ ही पिंटू पार्क पर लगी मीट की दुकानों और पटरी रोड़ पर लगे हाथ ठेले वालों की गंदगी फैलाने वालों पर चालान की कार्यवाही की । इसके पश्चात महलगांव करौली माता मंदिर के पीछे पंतनगर में क्षेत्राधिकारी के साथ लगी तार फेंसिंग को हटवाया गया।इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गें से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक आजाद खान सहित दल दक्षिण मौके पर उपस्थित रहा।साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत गोपाल चल पर्वत के पास होटल क्लार्क इन के पीछे अस्थाई अतिक्रमण सहित यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं मेवा वालों को हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया गया।

Next Post

बागेश्वर बाबा पहुंचे चुरारन धाम, प्राचीन मंदिर में किए दर्शन, यहीं से शुरू हुई थी आध्यात्मिक यात्रा

Sat Sep 19 , 2026
ग्वालियर: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री चुरारन गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। नंगे पैर दर्शन कर उन्होंने पुरानी यादें ताजा कीं, क्योंकि 15 साल पहले इसी पावन मंदिर से उनकी पहली भागवत कथा और आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई थी। छोटे से गांव चुरारन में उस समय भक्ति का अद्भुत […]

You May Like