दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में मंगलवार देर रात नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी और उनकी टीम ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और पोस्टर हटाने की कार्रवाई की.टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे बिना अनुमति के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर जब्त कर हटाए।
सीएमओ ने बताया कि शहर की सुंदरता बनाए रखने और यातायात में बाधा दूर करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
