पवन कल्याण को मार्शल आर्ट्स से मिला नाम, सिनेमा ने दिया मुकाम

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर पवन कल्याण आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू रखने वाले पवन ने फिल्मों में आने से पहले मार्शल आर्ट्स से अपनी पहचान बनाई।

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु परिवार में हुआ। पवन कल्याण आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पवन कल्याण आज सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता फिल्मों से लेकर राजनीति तक फैली हुई है। असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू रखने वाले इस एक्टर ने जब सिनेमा में कदम रखा, तो उन्होंने नया नाम ‘पवन कल्याण’ अपनाया।

फिल्मों में आने से पहले पवन कल्याण मार्शल आर्ट्स का अभ्यास कर रहे थे। एक इवेंट में उन्होंने अपनी ताकत और नियंत्रण का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शक्ति से कांच का स्लैब तोड़कर सबको हैरान कर दिया। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें पवन यानी हवा नाम मिला, जिसे उन्होंने अपने फिल्मी नाम के रूप में हमेशा के लिए अपना लिया। यह उनकी पहचान और व्यक्तित्व का हिस्सा बन गया।

Next Post

फ्लाईओवर से कुछ कम हुआ चौराहों का ट्रैफिक, अब भी सिग्नल की दरकार

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर: मदन महल से दमोहनाका तक बने फ्लाईओवर से शहर को एक बड़ी सौगात के साथ यातायात को सहूलियत भी मिली है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है। इसके अलावा फ्लाईओवर शुरू होने से कुछ चौराहों पर ट्रैफिक दवाब कम हुआ है, बावजूद इसके सिग्नल लगने […]

You May Like