
भिंड। जिले के लहार स्थित भाटनताल (तालेश्वर मैदान) पर वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की 22 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तालेश्वर मंदिर के पुजारी रमाकांत रावत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थल का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
