छतरपुर की प्यास बुझाने को अमृत 2.0 का कवच, पानी की टंकियों का भूमिपूजन

छतरपुर। नगर पालिका परिषद छतरपुर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पेयजल व्यवस्था में सुधार और सामाजिक आयोजनों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। विधायक ललिता यादव और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया ने विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न किए।

पेयजल सुधार के लिए 1 करोड़ का निवेश

अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहर में कुल 2.50 करोड़ की लागत से 5 पानी की टंकियों का निर्माण होना है। इसके प्रथम चरण में आज 1 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ:

फिरंगी पछाड़ मुक्तिधाम: यहाँ 50 लाख रुपये की लागत से 750 KL क्षमता वाली ओवरहेड टैंक (OHT) का भूमिपूजन किया गया।

अनगढ़ टौरिया पहाड़ी: यहाँ 450 KL क्षमता की ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर (GSR) टंकी का निर्माण शुरू हुआ, जिसकी लागत भी 50 लाख रुपये है।

इन टंकियों के निर्माण से शहर के एक बड़े हिस्से में पानी की किल्लत दूर होगी और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में भी पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुँच सकेगा।

वार्ड 15 को मिला सामुदायिक भवन

पेयजल परियोजनाओं के साथ ही अनगढ़ टोरिया (वार्ड क्रमांक 15) में विधायक निधि से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। 10.50 लाख की लागत से तैयार यह भवन स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, मांगलिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित और सस्ता विकल्प प्रदान करेगा।

जनप्रतिनिधियों का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विधायक ललिता यादव ने कहा कि प्रत्येक वार्ड का समान विकास हमारी प्राथमिकता है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने भरोसा दिलाया कि पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Next Post

महेश्वर में लव-जिहाद पर बवाल: जन्म प्रमाण पत्र ने खोली पोल, 16 साल की निकली मोनालिस; फरहान पर एफआईआर 

Sat Apr 11 , 2026
महेश्वर। प्रयागराज महाकुंभ में चर्चित वायरल गर्ल मोनालिसा और फरहान की शादी अब विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर अब तक मोनालिसा 16 वर्ष दो माह और 11 दिन की ही हो पाई है इस […]

You May Like