युवक की पिटाई और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव

भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर मेन सड़क पर विशेष समुदाय के लोगों ने सैकड़ों की तादात में एकजुट होकर मंगलवार को चक्काजाम कर दिया. विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने एक युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग की है. पुलिस प्रशासन के खिलाफ इस दौरान नारेबाजी भी की. लोगों के प्रदर्शन से सड़क पर देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया.

जानकारी के मुताबिक विशेष समुदाय के लोगों ने गोविंदरपुरा इलाके में एक युवक की पिटाई के मामले में अपनी नाराजगी जाहिर की. आरोप है कि युवक की पिटाई करने वाले लोगों ने इस दौरान भीड़ में लोगों ने विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इसकी नाराजगी को लेकर विशेष समुदाय के लोगों कार्रवाई की मांग की है. शरह काजी सैय्यद मुश्ताक की अगुवाई में दोपहर बाद मुस्लिम समाज के लोग कमिश्नर कार्यालय के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया. शहर काजी ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि रविवार को गोविंदपुरा इलाके में एक होटल में मिले दो अलग-अलग धर्म के युवक और युवती को पकड़ा गया. इस दौरान युवक की पिटाई मौके पर मौजूद लोगों ने कर दी. लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में युवती की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई. इसके बाद विशेष समुदाय के लोगों ने मामले में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो इकबाल मैदान में जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

Next Post

पारा 42 डिग्री: आग की भट्टी जैसा तपा शहर

Tue May 12 , 2026
जबलपुर। मंगलवार को प्रचण्ड गर्मी ने अपना असर दिखाया। पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे और वे दिनभर आग उगलते रहे। मार्तण्ड ने शहर के साथ धरती को आग की भट्टी की तरह तपाया। कूलर, पंखे गर्मी के सामने फेल होते दिखे। दिन में […]

You May Like