पारा 42 डिग्री: आग की भट्टी जैसा तपा शहर

जबलपुर। मंगलवार को प्रचण्ड गर्मी ने अपना असर दिखाया। पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे और वे दिनभर आग उगलते रहे। मार्तण्ड ने शहर के साथ धरती को आग की भट्टी की तरह तपाया। कूलर, पंखे गर्मी के सामने फेल होते दिखे। दिन में जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले वे भी आंखों पर चश्मा, चेहरे, सिर में कपड़ा ढाके नजर आए। भीषण गर्मी और चिपचिपाती उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं 25 मई से नौ तपा शुरू हो रहा है। इस दौरान गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। एक टूफ अब दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गांगयीय पश्चिम बंगाल होते हुए मणिपुर तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। इसके अलावा एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ के 15 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तर-मध्य उत्तर प्रदेश और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण स्थित है।

ऐसा रहा तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 39 और शाम को 19 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम हवाएं 4 से 5 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला केस की बहस खत्म, अब फैसले का इंतजार 

Tue May 12 , 2026
इंदौर। भोजशाला के बहुचर्चित मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में लंबी सुनवाई के बाद अब फैसला आने की घड़ी नजदीक आ गई है. मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के साथ ही कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया. सुनवाई के दौरान एएसआई की सर्वे रिपोर्ट, ऐतिहासिक साक्ष्य […]

You May Like