भदभदा क्षेत्र में झील सफाई अभियान का महापौर ने किया निरीक्षण

भोपाल। शहर में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत झीलों की सफाई कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में आज भदभदा क्षेत्र के पास नगर निगम द्वारा संचालित झील सफाई अभियान का महापौर श्रीमती मालती राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सफाई कार्य को और अधिक प्रभावी एवं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य रविंद्र यति, निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अभियान की प्रगति की जानकारी ली और झीलों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।

महापौर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से शहर की जल संरचनाओं को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे झीलों को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Next Post

सीएम डॉ यादव जयपुर में इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

Thu Mar 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को देश के सबसे भरोसेमंद और उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर निवेश आकर्षण की सक्रिय मुहिम चला रहे हैं। इसी कड़ी में वे विभिन्न राज्यों में रोड-शो और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद के माध्यम […]

You May Like