जब फैन की डांट से हिल गए ‘टीवी के राम’, अरुण गोविल ने यूं छोड़ दी सिगरेट

रामायण में भगवान राम बने अरुण गोविल आज भी लोगों के लिए आस्था हैं। 68वें जन्मदिन पर जानिए वो किस्सा, जब एक फैन की डांट से उन्होंने सिगरेट की लत छोड़ दी।

टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि लोगों की आस्था का प्रतीक बन जाते हैं। अरुण गोविल उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर उन्होंने ऐसी अमिट छाप छोड़ी कि आज 38 साल बाद भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं। अभिनय से लेकर राजनीति तक सक्रिय अरुण गोविल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं, जिसने उनकी एक बुरी आदत को हमेशा के लिए बदल दिया।

12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से नहीं, बल्कि बॉलीवुड से की थी। साल 1977 में ताराचंद बड़जात्या की फिल्म ‘पहेली’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद ‘सावन को आने दो’, ‘सांच को आंच नहीं’, ‘इतनी सी बात’, ‘हिम्मतवाला’ और ‘दिलवाला’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान मिली रामानंद सागर की रामायण से, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

Next Post

शहर की गलियों में गूंजा हिन्दू गौरव का गान, दिखा उत्साह

Mon Jan 12 , 2026
इन्दौर: महानगर का प्रत्येक बस्ती क्षेत्र आज हिन्दू गौरव और हिन्दू एकता के प्रतीक बन गये बस्ती हिन्दू सम्मेलन का साक्षी बना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत स्थानीय हिन्दू समाज व संगठनों द्वारा आयोजित इन सम्मेलनों में हिन्दू परिवारों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया. परिवार के […]

You May Like