पंचांग 28 मई 2026:-
रा.मि. 07 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी गुरूवासरे दिन 8/31, चित्रा नक्षत्रे दिन 9/7, वरीयान योगे रात 4/43, बालव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार तुला, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 28 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा, संतोष बना रहेगा, व्यवसायिक तनाव रहेगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक चिन्ता का कारण रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय शांतिपूर्ण रहेगा, मिथुनऔर कन्या राशि के व्यक्तियों को सामाजिक मित्रों के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद परिवर्तन होगा, कर्क राशि के व्यक्तियोंको उत्तम सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये योजना साकार होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ का लाभ मिलेगा.
————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 28 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान, मिलनसार, आकर्षक एवं तीब्र बुद्धि का होगा, स्वास्थ्य कुछ समय तक नरम गरम रहेगा. बुद्धिमत्ता अच्छी रहेगी, अनेक विद्याओं का ज्ञाता होगा, प्रवास का शौकीन रहेगा.
————————————————-
मेष- साझेदारी की योजना में पॅूजी लगाने से लाभ होगा, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च की अधिकता रहेगी, शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
वृषभ- पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है, उत्तराधिकार में संपतित मिल सकती है, परिवार में मतभेद रहेगा, दूसरों के कारण परेशानी होगी.
मिथुन- आकस्मिक लाभ की उम्मीद है, दोहरे लाभ का अवसर मिल सकता है, वाहन सावधानी से चलायें, अनावश्यक विवाद को टालें, अतिथि आगमन होगा.
कर्क- व्यापारिक अनुबंध लाभदायी रहेगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, यश की वृद्धि होगी, नई योजनाओं में लाभ होगा.
सिंह- कार्यक्षेत्र में लंबित मामले निपटाना पड़ेेंगे, गुमी वस्तु मिल सकती है, कौटुम्बिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आपसी लोगों को अधिक भरोसा न दें.
कन्या- जधनु जायजाद प्रापर्टी का लाभ होगा, मन में शांति और संतोष रहेगा, आमोद प्रमोद, के कार्य में व्यय होगा, भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
तुला- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से परेशानी होगी, कार्यो में सावधानी रखें, रूकावट एवं असफलता मिल सकती है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
वृश्चिक- आपसी विवादों को टालने में ही लाभ है, घरेलू बातों पर अधिक ध्यान न दें, अतिथि आगमन का योग है, किसी अनसोचे कार्य में व्यस्तता रहेगी.
धनु- आकस्मिक लाभ की संभावना है, व्यापारिक समझौते अच्छा लाभ दिला सकते हैं, नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.
मकर- कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडेगा, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, आर्थिक समस्या हल होगी, यात्रा लाभदायक रहेगी.
कुम्भ- चल रहे कार्य में लाभ की संभावना से नई योजना हाथ में ले सकते हैं, शत्रु वर्ग परास्त होगा, धार्मिक कामकाज बनने का योग है.
मीन- भाग्यवर्धक काम बनने का योग है, नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करें, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
————————————————-
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, गुड़, खांड, बाजरा, सुपारी, सौंठ, सोना, आदि में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, में मंदी होगी, वायदा विचार आज के बने भाव पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 3754 है.
————————————————-
