
छिंदवाड़ा। परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बैंक में लूट की नाकाम कोशिश की गई। इस घटना में एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बैंक में लुट की घटना को उस समय अंजाम देने का प्रयास किया गया जब तेज बारिश हो रही थी। जबकि बैंक के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि लुटेरे पहले से ही बैक के अंदर मौजूद थे। हालाकि इस घटना की जानकारी जब कोतवाली पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर एक लुटेरे को हिरासत में ले लिया है। जबकि लुटेरे को पकड़ते समय एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया है। शहर में दिनदहाड़े हुए बैंक में लुट के प्रयास के बाद जहां आसपास भय का माहौल बना गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय पांडे बैंक पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों के साथ इंडिया ऑफ इंडिया पहुंचे और जाँच पड़ताल में जुट गए। बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया में लुट के इरादे से घुसे लुटेरों की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई नारायण बघेल बैंक पर पहुंचे। जहां उन्होंने साहस
दिखाते हुए लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान लुटेरे ने उन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ के अंगूठे में चोट आ गई। इसके बावजूद भी नारायण बघेल ने लुटेरे को छोड़ा नहीं। वहीं कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसे हिरासत में लिया ।
