
दमोह। जबेरा विधानसभा से विधायक व मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में 48.43 लाख रुपये की लागत से फिजिक्स, कैमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब के लिए निर्माण होने वाले भवन का भूमिपूजन किया।मंत्री कहा कि निश्चित ही भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों में 89 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य भी किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई जिससे दूर-दराज गांवों से पैदल आने वाले विद्यार्थियों को साईकिल प्राप्त होने से सुविधा प्राप्त होगी।नोहटा थाना प्रभारी के द्वारा सायबर सुरक्षा अभियान चलाया गया जिसमें लोगों को जागरूक किया गया।
