बिहार में एनडीए की जीत तय, मोदी-नीतीश सरकार ने बदली बिहार की तस्वीर: डॉ यादव

पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पटना के दिघा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि बिहार का चुनावी माहौल एनडीए की ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने 55 साल का पिछड़ापन केवल 20 सालों में दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और बिहार का रिश्ता ऐतिहासिक है, जो सम्राट अशोक और राजा भोज के समय से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर से लेकर महाकाल महालोक तक सनातन संस्कृति को नई पहचान दी है। डॉ. यादव ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने बिहार और छठ महापर्व का अपमान किया है। जनता उन्हें मतदान में करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। मध्यप्रदेश की तरह बिहार भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। जनसभा को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने भी संबोधित किया।

Next Post

प्रेनेलन सुब्रायेन ने झटके पांच विकेट, दक्षिण अफ्रीका ए को 105 रनों की बढ़त

Fri Oct 31 , 2025
बेंगलुरु 31 अक्टूबर (वार्ता) प्रेनेलन सुब्रायेन (पांच विकेट) और लुथो सिपामला की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को इंडिया ए को पहली पारी में 234 के स्कोर पर ढ़ेर करने के बाद स्टंप के समय अपनी दूसरी पारी […]

You May Like