डायल 100 इंटीग्रेटेड पोर्टल पर शत प्रतिशत फीडबैक करने वाले थाना प्रभारी सम्मानित

रीवा: रीवा जोन के जिलों में थानों में संचालित डायल 100 में प्राप्त होने वाले इवेंट पर त्वरित कार्यवाही करने वाले तथा उन इवेंटों पर शत प्रतिशत फीडबैक देने वाले थाना प्रभारियों को पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया.

आईजी राजपूत ने कहा कि जो भी मामला सामने आए उस पर त्वरित कार्यवाही करे. 100 डायल से प्राप्त होने वाली सूचना पर तत्काल बेहतर कार्य करने की सराहना करते हुए सभी थाना प्रभारियों को कहा कि इसी तरह आगे भी कार्य करना है. जनता के बीच पुलिस के प्रति एक विश्वास बनाए रखना है. शत प्रतिशत फीडबैक करने वाले थाना प्रभारी जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

उनमें जिला रीवा से गौरव पाण्डेय परवीक्षाधीन (आईपीएस) निरी. आशीष मिश्रा, निरी गजेन्द धाकड, निरी. विकास कपीस, निरी. जयर्प्रकाश पटेल, उनि मनीषा उपाध्याय, उनि विजय सिंह, उनि घनश्याम सिंह, उनि रिषभ सिंह, उनि शैल यादव, उनि अरविंद राठौर, उनि प्रवीण उपाध्याय, उनि महेन्द्र मिश्रा, उनि अंकिता मिश्रा,जिला मउगंज से उनि गोविन्द प्रसाद तिवारी, जिला मैहर से निरी अनिमेष द्विवेदी, निरी रेनू मिश्रा, निरी टीकाराम कुर्मी तथा जिला सीधी से निरी सुधांशु तिवारी आदि शामिल है

Next Post

भिंड सब्जी मंडी में वर्षों पुराने पेड़ की टहनी टूटकर गिरी, 6 घायल

Tue Apr 29 , 2025
भिंड: शहर की सब्जी मंडी में सुबह अफरा-तफरी मच गई। यहां वर्षों पुराने पीपल के पेड़ की एक टहनी टूटकर मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के ऊपर गिरी। इसके नीचे दबने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like