नगर निगम राजस्व विभाग ने की 27 दुकानें सील

इंदौर: नगर निगम के राजस्व अमले ने आज 27 दुकानें सील करने की कार्रवाई की. उक्त कारवाई निगम ने करीब 11 लाख रुपए संपत्ति कर जमा नहीं करने के कारण की है. निगम ने दुकानें सील करने के साथ आगे चल संपत्ति जब्त करने की चेतावनी बकायादारों को दी है.नगर निगम झोन क्रमांक 3 के राजस्व विभाग ने आज चिकमंगलूर मैदान पर स्थित जगन्नाथ नारायण धर्मदा ट्रस्ट की 27 दुकानें सील कर दी.

नगर निगम ने उक्त दुकानों का संपत्ति कर जमा करने के कई बार नोटिस दिए , लेकिन इसके बाद भी पिछले तीन सालों से संपत्तिकर जमा नहीं किया जा रहा है. 27 दुकानों पर नगर निगम का 10 लाख 96 हजार से ज्यादा संपत्तिकर बकाया है। आज निगम के राजस्व अमले ने सभी दुकान सील कर दी. नगर निगम सहायक राजस्व अधिकारी अनिल निकम ने बताया कि आयुक्त, अपर आयुक्त और उपयुक्त राजस्व के आदेश पर कारवाई की गई है. आज दुकानें सील की है , यदि संपत्ति कर जमा नही किया तो आगे चल संपत्ति कार और अन्य सामान जब्त करने की कारवाई की जाएगी.

Next Post

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया कार्यालय का निरीक्षण

Wed Sep 24 , 2025
नर्मदापुरम। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में साफ सफाई के निर्देश दिए गए।कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा आज नगरपालिका के सभी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी को […]

You May Like