छिंदवाड़ा हादसा: उपचाररत बच्चों का इलाज सरकार कराएगी, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपचाररत सभी बच्चों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी, ताकि किसी भी बच्चे को उपचार में कोई कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस हादसे में जिन 11 बच्चों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। गौरतलब है जांच रिपोर्ट में सिरप के नमूने अमान्य पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य स्तर पर संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। औषधि विभाग को पूरे प्रदेश में छापामारी कर अमानक दवाओं को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच में इस सिरप में 48.6% डाइएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है, जो अत्यंत जहरीला तत्व है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक माना जाता है। सरकार ने जनहित में मेसर्स स्रेसन फार्मास्यूटिकल्स की सभी औषधियों की बिक्री और उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिए हैं तथा उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Next Post

आरएसएस से जुड़े होने पर मुझे गर्व : नरेंद्र तोमर 

Sat Oct 4 , 2025
जबलपुर। मुझे गर्व है कि मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सेवक हूं क्योंकि देश के सशक्त निर्माण में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ये बातें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने जबलपुर प्रवास के दौरान कहीं। मौका था पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा का…इस मौके पर श्री तोमर ने ये […]

You May Like