चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 10 दुपहिया वाहन जब्त

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त किए गए है।
टीआई रितेश पांडे ने बताया कि लेमा गार्डन स्कूल के पास मैदान में घेराबंदी कर मोहम्मद इमरान चीपा पिता हैदर अली 20 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम थाना हनुमानताल को एक स्कूटी के साथ पकड़ा गया।

स्कूटी के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात न होना बताया थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त स्कूटी को अपने अन्य 3 साथियों नुरूद्दीन अंसारी, एवं अनिल, सोहेल कचेर के साथ मिलकर उक्त वाहन सहित कुल 10 वाहन गोहलपुर, कोतवाली, अधारताल, लार्डगंज एवं अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी नुरूद्दीन अंसारी पिता मुइनूद्दीन अंसारी 19 वर्ष निवासी गाजी नगर गोहलपुर, अनिल पिता राजकुमार श्रीवास 20 वर्ष निवासी रामनगर, सोहेल कचेर पिता हनीफ कचेर 19 वर्ष निवासी खजरी खिरिया को दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल दस वाहन जब्त किए गए।

Next Post

चाकूबाजी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

Mon Jan 19 , 2026
इंदौर:सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी बिना अनुमति लोहे का चाकू लेकर घूम रहा था. थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि कल दोपहर करीब 12:50 बजे पुराने थाने के पास बक्षीबाग एक्सटेंशन इलाके में […]

You May Like