इंदौर:सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी बिना अनुमति लोहे का चाकू लेकर घूम रहा था.
थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि कल दोपहर करीब 12:50 बजे पुराने थाने के पास बक्षीबाग एक्सटेंशन इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को रोका.
तलाशी में उसके पास से एक लोहे का चाकू बरामद हुआ. आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सोनू, पिता विजय कौशल निवासी 26 साउथ गाड़राखेड़ी के रूप में हुई. प्रारंभिक पूछताछ में उसने चाकू रखने का कोई जवाब नहीं दिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
