पत्नी के मायके जाने को लेकर विवाद, साले ने दोस्त संग जीजा पर किया हमला

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र की अंसल टाउनशिप में पत्नी के बार-बार मायके जाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को इस बात पर टोके जाने से नाराज साला अपने दोस्त के साथ जीजा के घर पहुंचा और मारपीट कर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में जीजा के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अंसल टाउनशिप, तलावली चांदा निवासी अजय सिंह तोमर की शिकायत पर उसके साले गोलू जाटव और उसके साथी संजय, दोनों निवासी नूरानी नगर, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अजय ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति अक्सर मायके चली जाती है। इसी बात को लेकर उसने पत्नी से पूछ लिया कि वह बार-बार मायके क्यों जाती है। इस पर पत्नी ने अपने भाई गोलू को फोन कर दिया।

शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे गोलू अपने दोस्त संजय के साथ अजय के घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने अजय के साथ मारपीट की। इसी दौरान गोलू ने पत्थर उठाकर अजय के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लसूडिया थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

वट सावित्री पूजा के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी

Wed Jul 8 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर स्थित मोती बाबा मंदिर में वट सावित्री पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। भीड़भाड़ के बीच अज्ञात बदमाश ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला […]

You May Like