सीहोर। सामुहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई निशा विश्वकर्मा को बेटियों ने श्रद्धांजली दी और हाथों में फोटो रखकर दरिंदे आरोपियों को तत्काल फांसी देने एवं पीडित परिवार को सुरक्षा, सहायता प्रदान किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के ग्राम कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की 16 वर्षीय पुत्री निशा विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के गुंडों ने सामुहिक दुष्कर्म किया और गला काटकर हत्या कर दी. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपने वालों में जानवी, जीविका विश्वकर्मा,अविका विश्वकर्मा, रितिका विश्वकर्मा, जागृति विश्वकर्मा, विधि विश्वकर्मा, जितेंद्र नारोलिया, हेमंत विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा,ताराचंद विश्वकर्मा,नंदराम विश्वकर्मा,आशीष कुशवाहा, राजेश मेवाड़ा, पवन विश्वकर्मा,विजेंद्र जायसवाल,अशोक राठौर नरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.
निशा को न्याय दिलाने सर्व विश्वकर्मा समाज ने सौंपा ज्ञापन
