जंगल में मिली लाश, हत्या की आशंका

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत छतरपुर गांव के पास जंगल में एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली । जिसके सिर में चोट के निशान है। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है उसकी हत्या की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हल्लू कोल 60 वर्ष का छतरपुर गांव में रहता था और ककरहाई तालाब के पास एक खेत की रखवाली करता था।

जिसका शव जंगल में पड़ा मिला। जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले है। सीएसपी राजेशवरी कौर ने बताया कि हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी

Next Post

पेट्रोल पंप में बदमाशों ने मचाया उपद्रव, कर्मी को चाकू लेकर दौड़ाया

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर:बरेला स्थित पेट्रोल पंप में बदमाशोंं ने उपद्रव मचाते हुए पंप कर्मी को चाकू लेकर दौड़ा दिया। पेट्रोल मशीन को नुकसान पहुंंचाने की कोशिश की।पुलिस के मुताबिक सुखई राम यादव 48 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंजली पेट्रोल पम्प बरेला में वाहन में पेट्रोल डीजल […]

You May Like

मनोरंजन