बांदरी में लॉयसेंसी बंदूक से हुई थी युवक की हत्या

सागर: बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 44 धसान नदी के पुल के पास मेहर मे पालीथीन में लिपटी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है । अज्ञात मृतक की शिनाख्त देवा पिता दिलीप बाल्मीकि गोपालगंज के रूप में हुई। उसकी शार्ट पीएम रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत गन शॉट से होना बताया गया है।

जिससे अज्ञात आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल से मृतक देवा बाल्मीकि को अंतिम वार उसके दोस्तों द्वारा जतिन मौर्य के घर पर छोड़ा गया था जिस पर जतिन और उसके साथी शेख इकवाल पूंछताछ की गई जो पाया गया कि मृतक देवा वाल्मीकि द्वारा आये दिन जतिन मौर्य के घर आकर शराब पीकर परेशान करना व पैसों की मांग कर परेशान करना जिससे परेशान होकर जतिन मौर्य ने अपने साथियों शेख इकवाल व मो. परवेज के साथ मिलकर मृतक देवा को शराब पीने के बहाने जतिन मौर्य के घर पर बुलाकर जतिन मौर्य द्वारा अपनी लॉयसेंसी 0.22 वोर रॉयफल से देवा बाल्मीकि को पीछे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा मृतक देवा बाल्मीकि की लाश को अपने साथियों से अपनी केटा कार से धसान नदी के पुल के पास मेहर में फेंक दिया गया।

Next Post

12 साल की बच्ची ने 4 साल के बच्चे की हत्या कर गड्ढे में फेंका

Thu Mar 20 , 2025
ग्वालियर: सिरोल स्थित कोस्मो आनंदा टाउनशिप से मंगलवार दोपहर जिस चार वर्षीय बालक का अपहरण हुआ था। 33 घंटे बाद उसकी लाश टाउनशिप के ही पिछले हिस्से में ढाई फीट गहरे गड्ढे में मिली। हत्या करने वाली 12 वर्षीय बालिका है, जो उसे अपने साथ बेर तोड़ने के बहाने ले […]

You May Like

मनोरंजन