नीट परीक्षा को लेकर हटा में युवाओं का प्रदर्शन

हटा/दमोह।नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को हटा में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं का आरोप है कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं के कारण हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।सूचना मिलने पर हटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पुतला दहन के दौरान किसी अप्रिय घटना को होने से बचाया।युवाओं ने मांग की है कि नीट परीक्षा रद्द कर दोबारा निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराई जाए, ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो।

Next Post

महादेव ऐप धनशोधन मामले में विकास गर्ग न्यायिक हिरासत में, ईडी की पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने का दावा

Fri Jul 24 , 2026
रायपुर, 24 जुलाई (वार्ता) महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित धनशोधन (पीएमएलए) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार ईबीआईएक्स कंपनी के मालिक विकास गर्ग को 10 दिन की ‘कस्टोडियल रिमांड’ समाप्त होने के बाद शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 […]

You May Like