राष्ट्र सदा रहेगा कृतज्ञ: लाला लाजपत राय की जयंती पर सीएम डॉ यादव का नमन

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह लाला लाजपत राय को कोटि-कोटि नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया और उनके बलिदान के प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि लाला लाजपत राय का साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों भारतीयों को आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Next Post

चाकूबाजी से दहशत फैलाने वालों की टूटी हेकड़ी, पुलिस से भागते वक्त टूटे पैर

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर: चाकूबाजी कर इलाके में सनसनी मचाने वाले बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए. हीरा नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. खास बात यह रही कि पुलिस से बचने की कोशिश में भागते वक्त तीनों […]

You May Like