भोपाल। 5 डे वीक वर्किंग यानी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के करीब 40 हजार बैंककर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। भोपाल समेत कई जगह बैंक शाखाएं बंद रहीं, जबकि एमपी नगर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।यह प्रदेशव्यापी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU के बैनर तले हो रही है। हड़ताल के चलते चेक जमा करने, क्लियरेंस और बैंक से जुड़े दूसरे काम प्रभावित हुए हैं।
हड़ताल से पहले यूनियंस और सरकार के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलने पर हड़ताल जारी रखी गई।खास बात ये है कि शुक्रवार की इस एक दिन की हड़ताल का असर तीन दिन तक रहेगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को बैंकिंग अवकाश है।
फिलहाल आज की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं, लेकिन 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल ने ग्राहकों की चिंता और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सरकार और बैंक यूनियंस के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या नहीं।
