
ग्वालियर। आज अपरान्ह सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर एक पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में पैदल चलने वाले लोग और दोपहिया वाहन चालक शामिल हैं। घायलों में एक 17 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।
यह पेड़ करीब 50 साल पुराना था और उसमें दीमक लग चुकी थी, जिससे वह कमजोर हो गया था। इसी कारण अचानक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों और सेना के जवानों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में दोपहर के वक्त हुआ।
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय तनिष्का कुशवाहा के सिर में चोट आई है, वह सातवीं कक्षा की छात्रा है, उसे आईटीएम कॉलेज के पास मेट्रो हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
