रिश्तों का कत्ल: दमोह में बड़ी मां ने ही ली मासूम की जान, भूसे के ढेर में मिला शव

तेंदूखेड़ा/दमोह.तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी में 3 साल के मासूम अनिरुद्ध की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. बच्चे की बड़ी मां ने ही जमीन विवाद की रंजिश में उसका अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए सिर पर पत्थर पटककर शव अंधेरे में घर से करीब 50 मीटर दूर गोबर भूसे के ढेर में फेंक दिया.मामला तेजगढ़ क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का है. दमोह एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मृतक अनिरुद्ध के पिता माखन सिंह और उनके भाई भगवान सिंह लोधी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.इसी रंजिश में भगवान सिंह की पत्नी राजकुमारी लोधी ने शुक्रवार सुबह बच्चे को अपने पास बुलाकर गायब कर दिया था. पुलिस को शुरुआत से ही बच्चे के बड़े पिता भगवान सिंह और बड़ी मां राजकुमारी लोधी पर शक था. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.सख्ती से पूछताछ करने पर राजकुमारी लोधी टूट गई और हत्या करना कबूल कर लिया. दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है.वहीं बड़े पिता भगवान सिंह से भी पूछताछ जारी है.पुलिस पूरे घटनाक्रम और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

Next Post

प्लेटफार्म से टकराया यात्री का पैर, फ्रैक्चर

Sun May 10 , 2026
शाजापुर। सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात दौड़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक का पैर प्लेटफार्म से टकरा गया,हादसे में युवक घायल हो गया जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया. बताया जाता है कि ग्वालियर निवासी गोलू दौड़ एक्सप्रेस से अहमदाबाद जा रहा था. वह अहमदाबाद में पेंटिंग […]

You May Like