पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजगढ़। दीपावली त्योहारों के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा राजगढ़ स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया.

विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता की जांच की गई. इस दौरान एसडीएम सुश्री निधि भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

उचित प्रबंध किए जाये

निरीक्षण के दौरान सभी पटाखा विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे दुकान पर अग्निशमन यंत्र, रेत से भरी बाल्टी तथा पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखे तथा निर्धारित नियमों का पालन करें.

Next Post

पटाखा बाजार में पसरा अंधेरा: दुकानदारों ने इमरजेंसी लाइट से संभाली स्थिति

Sat Oct 18 , 2025
ब्यावरा। दीपावली पर्व को लेकर नगर में स्थानीय क्लब ग्राउण्ड पर पटाखा बाजार लगाया गया है किंतु यहां लाईट की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. धनतेरस की देर शाम तक यहां अंधेरा पसरा रहा. गौरतलब है कि नपा द्वारा […]

You May Like