आधारताल, गढ़ा, खमरिया में चले चाकू, एक गंभीर, दो घायल

जबलपुर। शहर के तीन थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

खमरिया पुलिस ने बताया कि ग्राम रिठौरीकला का गौरव कोल 18 वर्ष के साथ वर्धाघाट में टीका लगाने गया था जहाँ वर्धाघाट निवासी अन्ना वहां आकर पुरानी रंजिश को लेकर गौरव के साथ विवाद करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर गौरव के पेट में चोट पहुॅचा दी। इसी प्रकार अधारताल थाना अंतर्गत कटरा में गन्नू उर्फ राज केवट ने जान से मारने की नियत से चाकू से अशोक पटैल 55 वर्ष के पेट में हमला किया। इसी प्रकार गढ़ा में नयन डेहरिया एवं नीलेश सेन ने सतेन्द्र पाटनकर 50 वर्ष निवासी गौतम मढ़िया के पास साथ मारपीट कर दी इसके बाद नयन डेहरिया ने चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर भाग गये।

Next Post

देश के अधिकांश वर्कफोर्स हाईब्रिड वर्क मॉडल को करते हैं पंसद

Sat Mar 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 मार्च (वार्ता) एक नयी रिपोर्ट से पता चलता है कि कन्वेंशनलिस्ट (94प्रतिशत) और जेन एक्स (78प्रतिशत) के लिए काम का बहुत महत्व है, जबकि मिलेनियल्स (61प्रतिशत) और जेन ज़ी (39प्रतिशत) अपनी नौकरी से परे अपने उद्देश्य को प्राथमिकता देते हैं। इसमें कहा गया है कि यह पीढ़ीगत […]

You May Like