अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने अब तक 97.65 करोड रुपये की कमाई कर ली है। शुक्रवार को अल्फा रिलीज होने के बाद वेलकम की कमाई पर क्या असर होगा?
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। रिलीज के 8वें दिन भी फिल्म का जादू छाया हुआ है। वेलकम टू द जंगल के आठवें दिन की कमाई भी अच्छी रही है।
शुक्रवार को आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की फिल्म अल्फा के रिलीज का सीधा असर अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल पर होता हुआ नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट की अल्फा के रिलीज का वेलकम टू द जंगल की कमाई पर क्या असर हुआ है?
26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का जादू आज भी लोगों पर छाया हुआ है। ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार के दिन वेलकम टू द जंगल ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म रिलीज होने के 8वें दिन भी ये फिल्म कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
100 करोड़ क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ कदम ही दूर है। फिल्म ने अब तक 97.65 करोड रुपये कमा लिए हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि आज ये फिल्म 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि आलिया भट्ट की अल्फा के चलते ये थोड़ा मुश्किल लग रहा है। वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पहले ही पार कर चुका है।
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी है ये फिल्म
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म वेलकम टू द जंगल को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई और बड़े फिल्मी सितारे जैसे सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडिज, अरशद वारसी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल रहे हैं। ये जानना काफी दिलचस्प होगा कि शनिवार को क्या ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है या नहीं।
