राशिफल-पंचांग: 04 जुलाई 2026

पंचांग 04 जुलाई 2026:-

रा.मि. 13 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण चतुर्थी शनिवासरे दिन 9/42, धनिष्ठा नक्षत्रे दिन 11/47, प्रीति योगे दिन 3/48, बालव करणे सू.उ. 5/14, सू.अ. 6/46, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 04 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. सुखद यात्रा होगी. वर्ष के मध्य में वाहन का सुख मिलेगा. ख्याति एवं राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी. वर्ष के अन्त में शिक्षा में व्यवधान आयेगा. आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी. मित्र के कारण हुये विवाद से भागदौड़ रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी एवं परेशानी से राहत मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को ख्याति प्राप्ति होगी. राजकीय सम्मान मिलेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्रों एवं भाईयों से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक समस्या का समाधान होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पॅूजी निवेश में सतर्कता बांछनीय .

——————————————————————

आज का भविष्य- शनिवार 04 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, कोमल तथा आकर्षक व्यक्तित्ववान होगा, इनके कार्य एक से अधिक होते हैं, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, यात्राप्रिय एवं लेखनादि में अधिक रूचि रखने वाला होगा.

——————————————————————

मेष- सहयोगी आपके व्यवहार से अपमाति महसूस कर सकते है, धार्मिक कार्यों में मानसिक संतोष बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, उत्साह एवं लगन रहेगी.

वृषभ- मनमौजी रवैया नुकसानदायी हो सकता है, परिचितों से नुकसान हो सकता है, शारीरिक अस्वस्थ्यता एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है. सुख साधनों में वृद्धि होगी.

मिथुन- कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, सुविधा के अभाव से परेशानी होगी, पारिवारिक क्लेश एवं विवाद से दूर रहें. अनावश्यक तनाव से बचें.

कर्क- भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च की संभावना है, अपनी ताकत व पहुंच का सही लाभ लेने में नाकाम रहेंगे, न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी.

सिंह- विपरीत हालात में समझौता करना लाभकारी हैं, लेखन अध्ययन, एवं नवीन कार्यों की योजनाओं पर विचार होगा, जवाबदारी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी.

कन्या- व्यर्थ की कार्यों में समय बीतेगा, पुराने विवाद के समाधान के आसार हैं, भूमि भवन वाहनादि के कार्यों में सावधानी रखें, परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम रहेंगें.

तुला- लेन देन के मामले आपका पक्ष मजबूत होगा, कर्जदारी से छुटकारा मिल सकता है, इच्छानुसार सफलता प्राप्त होने का योग है. विवादास्पद कार्य सफल होंगे.

वृश्चिक- जोखिम के कार्यों में रूचि बढ़ेगी, पारिवारिक मामलों में अपनों की मदद से लाभ होगा, मित्रों का सामान्य सुख मिलेगा, अधूरे कार्यों के पूर्ण होने का योग है.

धनु- अनुशासन की कमी से काम का बोझ बढ़ेगा, केरिअर में अच्छी प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक श्रम एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, अतिथि वृषभमन हो सकता है.

मकर- कार्य विस्तार की संभावना बन सकती है, सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे. अनावश्यक विवाद से बचें. दैनिक नियमितता का ध्यान रखें.

कुम्भ- आपकी भूमिका की सभी प्रशंसाा करेंगे, युवाओं के कैरिअर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, स्थायी प्रयासों में लाभ होगा, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.

मीन- तयशुदा कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता बढ़ेगी, वैभव के सामान पर विशेष खर्च की संभावना है. आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

आषाढ कृष्ण चतुर्थी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, तिलहन, तेल, अलसी, सरसों में अच्छी मंदी होगी, रूई, चांदी के भाव में तेजी का योग है. आज 10 बजकर 30 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 1925 है.

——————————————————————

Next Post

भारत और जापान के संबंध नए आयामों पर

Sat Jul 4 , 2026
भारत और जापान के संबंध अब नए आयामों पर दिख रहे हैं.यह केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि वे एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप ले चुके हैं. नई दिल्ली में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता ने स्पष्ट संकेत दिया है कि दोनों देश आने वाले वर्षों […]

You May Like