बनखेड़ी। बनखेड़ी के बीसीएल सीजन 4 का क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर बांसखेड़ा में हो रहा है। उक्त टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ है जो 28 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, थाना प्रभारी विजय सनस, गिरीश त्रिपाठी, स्लीपाठ फैक्ट्री के मैनेजर जयंत राघुंडे, राजा पलिया, गुड्डन त्रिपाठी, आनंद पलिया, अरविंद पांडे, अतुल राय, पत्रकार सतीश कुमार, योगेश शर्मा, शकील नियाजी, कॉमेंटेटर बादशाह खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।
बता दें कि पहले दिन 3 मैच खेले गए।
10 ओवर से खेले जा रहे मैच में
पहला मैच ठेनी स्टार और आदित्य कांट्रेक्शन के बीच खेला गया। जिसमें ठेनी की हरार हुई, और आदित्य कांट्रेक्शन ने 101 रन बनाकर कर 7.2 (8) ओवर में जीता। जिसका मैन ऑफदा मैच पवन चौधरी चौराहेट रहे।
दूसरा मैच आदित्य कांट्रेक्शन और शानवी इंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। जिसमें शानवी 150 रन 10 ओवर में 110 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच वासु पीपरपानी रहे।
तीसरा मैच शानवी इंटरप्राइजेज और ठेनी स्टार के बीच खेला गया। जिसमें शानवी 118 रन 10 ओवर ठेनी स्टार 68 रन 10 ओवर मैन ऑफ दमैच राममूर्ति चौराहेर को मिला।
उक्त टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी राजकुमार पलिया उर्फ राजा भैया द्वारा हर साल तरह इस साल भी यह आयोजन कराया जा रहा है। बता दें कि बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पहले बनखेड़ी के दशहरा मैदान में हुआ करता था। लेकिन मैदान में सीएम राइज स्कूल के निर्माण के कारण खेल मैदान समाप्त हो गया। इस कारण अब यह आयोजन बांसखेड़ा में किया जा रहा है। वही क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यह आयोजन जब बनखेड़ी में होता था तब सैकड़ो लोगों का हुजूम देखने पहुंचता था। बांसखेड़ा खेल ग्राउंड में अब वह मजा देखने में नहीं आ रहा। खेल प्रेमियों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर के बीचो-बीच जल्द खेल मैदान उपलब्ध कराएं जिससे शहर से निकलने वाले खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर शहर का नाम रोशन कर सकें।
बीसीएल समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। वही खिलाड़ी नीलामी के दौरान शाहजमान चूंचू को आरआर टीम बनखेड़ी ने सबसे बड़ी बोली 16000 रुपए लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 9 लीग मैच खेलेगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच क्वालीफायर एवं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 45 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा।
वहीं बीसीएल समिति ने विजेताओं के लिए विशेष इनाम रखे गए हैं। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1,11,111 रुपये एवं शील्ड, जबकि द्वितीय पुरस्कार 77,777 रुपये एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच को 2,222 रुपये व शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।
