स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में अनियमितताएं,जांच व स्वतंत्र ऑडिट हो

सतना:  सतना लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने सोमवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत सतना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निर्माण कार्यों की गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ योजना की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत सतना में अब तक हुए कार्यों में गुणवत्ता की कमी, धन के दुरुपयोग की आशंकाएं और जनता को हो रही असुविधाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। सांसद ने तत्काल जांच और स्वतंत्र ऑडिट की मांग की है, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके और शहरवासी वास्तविक लाभान्वित हो सकें।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला मजदूर

Tue Dec 9 , 2025
सतना : घरों में पुताई का काम करने वाले मजदूर का संदिग्ध परिस्थतियों में शव पाए जाने से सनसनी फैल गर्ई. अस्पताल में जांच करने पर उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।