विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज

मुंबई, (वार्ता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज हो गया है।

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ के टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के ज़रिए प्यार गहराता है, लेकिन बाद में दूरी भी दिखती है। टीज़र में डांस और सफर के कुछ सीन इस रिश्ते को और खास बनाते हैं।इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। विक्रांत एक भावुक किरदार में हैं और शनाया अपनी पहली फिल्म में ही असर छोड़ती हैं।टीज़र में विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।

फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। इसे मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशक संतोष सिंह है।कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

निगम द्वारा वुमन फॉर ट्री अभियान के अंतर्गत पौधों का रोपण

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर:विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम इंदौर द्वारा आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर वुमन फॉर ट्री अभियान के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की बहनों द्वारा शहर के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।