
ग्वालियर। गोलपहाड़िया बिजलीघर रोड के आसपास रहने वाले लोगो का जीवन नरक बना हुआ है, छोटे बड़े दुकानदारों का व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है। किसान और राहगीरों का इस रोड से निकलना कठिन हो गया है। पिछले दो वर्षों से ये ऊबड़ खाबड़ सड़क हादसों की वजह बन गई है। सोमवार को को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव यहां के मतदाताओं से मिलने पहुंचे। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू, आजाद खान, दिलीप पटेल, शिवा कुशवाह, सुलेमान शेख, रहीस खान, योगेश पक्षवार, इकराम भाई, जावेद खान, हरेंद्र कुमार, सोनू को यहां की जनता ने रोड के बारे मे बताया।
सुरेंद्र यादव ने कहा कि अब इस रोड के लिए आंदोलन होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन के साथ खड़ी है। उसकी परेशानी का समाधान नहीं होगा तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
