गायत्री परिवार ने विद्यापीठ में किया संकष्टी का आयोजन

ग्वालियर। नया बाजार कंम्पू स्थित गायत्री विद्यापीठ एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में गीता जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉक्टर सुरेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता पढ़ने से हमें शक्ति मिलती है, हमें अपने जीवन में कर्म करते रहना चाहिए क्योंकि परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष-रामेश्वर दयाल सिंघल ने कहा, गीता हमें जन्म से लेकर मृत्यु तक के बीच जीने का एक तरीका बताती है ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गायत्री विद्यापीठ के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा, गायत्री माता के चित्र पर पूजा कर आरती की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बालक हर्ष सिंह ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का उच्चारण किया। सौम्या सिंह ने भी गायत्री मंत्र पर प्रकाश डाला। श्याम सुंदर खत्री ने अपने भजन सुनाए, सुमन परिहार ने भी भजन सुना कर सबको आनंदित किया। कार्यक्रम रोड सिंगर द्वारा प्रारूप वक्त सीरीज के डॉक्टर सुरेश शर्मा का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम सहयोगी शिव्वीरसिंह चौहान ने गायत्री परिवार का दुपट्टा पहनाकर डा .सुरेश शर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर खत्री ने किया एवं आभार व्यक्त पी डी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, ऋषभ जैन, श्रीमती हेमलता अग्रवाल, बलराम सिंह कुशवाहा आदि काफी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Next Post

ऋषभ शेट्टी ने 'वी. शांताराम' बने सिद्धांत चतुर्वेदी के दमदार फर्स्ट लुक को सराहा

Tue Dec 2 , 2025
मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म ऋषभ शेट्टी ने दिग्गज फ़िल्मकार दिवंगत वी. शांताराम की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी के फर्स्ट लुक की सराहना की है। वी. शांताराम की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक लगातार चर्चा बटोर रहा है […]

You May Like