बस के सामने आया बाघ, यात्रियों में मचा हड़कंप, कैमरे में कैद हुआ नज़ारा

शाहगंज। क्षेत्र के खटपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ अचानक यात्री बस के सामने आ गया. बाघ को देखबस चालक ने सतर्कता बरतते हुए गति धीमी कर दी. कुछ देर तक बाघ सड़क के आसपास दिखाई देता रहा, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोपाल से बकतरा जा रही बस रात्रि करीब आठ बजे ग्राम खटपुरा के समीप मार्ग से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक सड़क के सामने बाघ दिखाई दिया. बाघ को देखते ही यात्रियों में खलबली मच गई. यात्रियों ने मोबाइल से बाघ का वीडियो बनाया. चालक ने बस को नियंत्रित रखते हुए कुछ दूरी पर रोक दिया और बाघ के रास्ते से हटने का इंतजार किया.

रेंजर राजित द्विवेदी ने बताया कि खटपुरा क्षेत्र में बाघ दिखाई देने की सूचना मिली है. टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही है. ग्रामीणों और वाहन चालकों से अपील है कि सावधानी बरतें. बाघ दिखने देने पर उसके पास जाने या उसका पीछा करने का प्रयास न करें.

Next Post

ईरान ने तेहरान-बगदाद के बीच हवाई यातायात पर प्रतिबंधों की निंदा की

Sat Oct 3 , 2026
तेहरान, 03 अक्टूबर (वार्ता) ईरान ने तेहरान-बगदाद के बीच वाणिज्यिक हवाई यातायात पर लगाये गये प्रतिबंधों की निंदा की है और दो पड़ोसी देशों के बीच हवाई परिवहन एवं वाणिज्यिक संबंधों को बाधित करने के लिए अमेरिका के “क्षेत्राधिकार से बाहर के” प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है। एक अक्टूबर को […]

You May Like