लिस्बन में फनिक्यूलर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत

लिस्बन, 04 सितंबर (वार्ता): पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार की शाम छह बजे एक फनिक्यूलर ट्रेन (केबल ट्रेन) के पटरी से उतर जाने से हुए हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।
इस हादसे के बाद पुर्तगाली अधिकारियों ने सुरक्षा जाँच के लिए लिस्बन के तीन अन्य फनिक्यूलर ट्रेनों का परिचालन भी निलंबित कर दिया। फनिक्यूलर ट्रेन एक गली में पलट गई और सड़क के मोड़ पर एक इमारत से टकरा गई जिससे ट्रेन का ज़्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग हताहत हो गये।
बीबीसी के मुताबिक, लिस्बन नागरिक सुरक्षा सेवा निदेशक मार्गरिडा कास्त्रो मार्टिंस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में पुर्तगाली लोगों के अलावा दो जर्मन, दो स्पेनवासी और कनाडा, केप वर्दे, फ्रांस, इटली, मोरक्को, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

ट्रम्प ने पोलैंड में और अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात करने की पेशकश की

Thu Sep 4 , 2025
वाशिंगटन, 04 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सेनाएं पोलैंड में तैनात रहेंगी और इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। श्री ट्रम्प ने सेनाओं की वापसी की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। श्री ट्रम्प ने पोलैंड के नए राष्ट्रपति करोल […]

You May Like