यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यों के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. यादव ने कामना की है कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध मिजोरम राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे। उन्होंने अनूठी संस्कृति और जीवन शैली से सभी का हृदय जीतने वाले मिजोरम के नागरिकों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने कामना की है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य प्रगति पथ पर गतिमान रहे, नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो। उन्होंने अपूर्व प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है।

Next Post

मैहर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Thu Feb 20 , 2025
सतना, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कार्पियो वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मैहर थाना क्षेत्र के […]

You May Like