मैहर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

मैहर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल

सतना, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में आज अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कार्पियो वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मैहर थाना क्षेत्र के पोंडी गांव के निकट एक स्कार्पियो, अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इस घटना में राजधानी भोपाल निवासी तुलसीराम सिंह कुशवाहा (60) उमेश सिंह कुशवाहा (35) और रोहित कुशवाहा (24) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य दो लोगों को मैहर के शासकीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Next Post

मध्यप्रदेश में 'छावा' करमुक्त : यादव

Thu Feb 20 , 2025
जबलपुर, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य में ‘छावा’ फिल्म को करमुक्त किए जाने की घोषणा की है। डॉ यादव ने कल देर शाम यहां राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में शिवाजी की जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुये […]

You May Like