मध्यप्रदेश में ‘छावा’ करमुक्त : यादव

मध्यप्रदेश में 'छावा' करमुक्त : यादव

जबलपुर, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य में ‘छावा’ फिल्म को करमुक्त किए जाने की घोषणा की है।

डॉ यादव ने कल देर शाम यहां राज्य तीरंदाजी खेल अकादमी के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में शिवाजी की जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरित फ़िल्म छावा को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा।

उन्होंने शिवाजी की वीरता को याद करते हुये कहा कि शिवाजी के वीर पुत्र संभाजी के जीवन परिचय और उनके अदम्य साहस व न्यायप्रियता को दर्शाने वाले जीवन व उनके पुत्र की वीरगाथा दर्शाने वाली फिल्म पर कोई टैक्स नहीं होगा। प्रदेश की जनता को संभाजी के अदम्य साहस और वीरता को जानना चाहिए, इसलिए प्रदेश की जनता से इस फिल्म को देखने पर कोई कर नहीं लिया जायेगा।

Next Post

बेसहारा एवं निराश्रित गौ-वंशों की देखभाल की जिम्‍मेदारी राज्‍य सरकार की: यादव

Thu Feb 20 , 2025
जबलपुर, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि संतो की नगरी जबालीपुरम आज धन्‍य हुई है। यह आनंद का धाम बना है। जिले में अत्‍याधुनिक गौ-शाला बनाये जाने की नीव रखी गई है। गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।