नारायणपुर (छत्तीसगढ़), (वार्ता) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद अंडर 20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले दिन ग्रुप जी में असम को 4-0 से हराया।
आज यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम मैदान में खेले गये मुकाबले में साई की ओर से राजकुमार लैंचेनबा सिंह ने 36वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ओइनम रोमियो सिंह ने 68वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया।
तीसरा गोल वाशम ने 81वें मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया। कप्तान रॉबर्ट थोकचोम ने 85वें मिनट में चौथा गोल किया।
दिन के एक अन्य मैच में ओडिशा और गोवा बीच मुकाबला गोल रहित ड्रॉ खेला। परिणामस्वरूप, भारतीय खेल प्राधिकरण अब तीन अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष पर है, उसके बाद ओडिशा और गोवा एक-एक अंक के साथ और असम एक भी अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
