पाकिस्तान में 2025 में पोलियो का पहला मामला

इसलामाबाद, 23 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने 2025 के पहले वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1 मामले की पुष्टि की है।

एनआईएच के अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने बुधवार को पोलियो का मामला दर्ज किया । खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इसामिल खान जिले में इस साल का पहला पोलियो मामला सामने आया है, जहां 2024 में 11 मामले दर्ज किये गये थे ।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले वर्ष कुल 73 मामले रिपोर्ट किये गये जिसमें, 27 बलूचिस्तान प्रांत से, 22 खैबर पख्तूनख्वा से, 22 सिंध प्रांत से और पंजाब प्रांत तथा राजधानी इस्लामाबाद से एक-एक मामला सामने आया।

पाकिस्तान पोलियो कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष कई सामूहिक टीकाकरण अभियान चलाये गये जिसमें हर घर में पांच साल से छोटे बच्चों को टीका लगाया गया । यहां की सरकार ने 2025 का पहला राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान फरवरी में चलाने की योजना बनायी है।

Next Post

कंबोडिया में भीड़ में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

Thu Jan 23 , 2025
नोम पेन्ह, 23 जनवरी (वार्ता) कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में गुरुवार को एक स्थानीय व्यवसायी द्वारा बांटे जा रहे लाल पैकेट (कम्बोडिया के नव वर्ष पर यहाँ के व्यापारियों और धनि लोग लाल रंग के लिफ़ाफ़े में उपहार बांटते हैं) को लेने के लिए एकत्रित हुये लोगों के बीच […]

You May Like

Play sound