कंबोडिया में भीड़ में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

नोम पेन्ह, 23 जनवरी (वार्ता) कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में गुरुवार को एक स्थानीय व्यवसायी द्वारा बांटे जा रहे लाल पैकेट (कम्बोडिया के नव वर्ष पर यहाँ के व्यापारियों और धनि लोग लाल रंग के लिफ़ाफ़े में उपहार बांटते हैं) को लेने के लिए एकत्रित हुये लोगों के बीच भगदड़ मचने से चार लोगों की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग 10:00 बजे घटी जब लोगों की एक बड़ी भीड़ डुआन पेन्ह जिले में नोरोडोम बुलेवार्ड पर अपनी हवेली में प्रभावशाली व्यवसायी सोक कोंग द्वारा दिए गए लाल लिफाफे के लिए इकट्ठा हुई। प्रत्येक लिफ़ाफ़े में 10 अमेरिकी डॉलर थे।

नोम पेन्ह के डिप्टी गवर्नर केउट छे ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घायलों को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

डुआन पेन्ह जिले के डिप्टी गवर्नर चैप दीना ने एक बयान में कहा कि मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 37 से 71 साल के बीच है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह घटना संभवतः अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने के कारण हुई।

Next Post

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने किया चक्का जाम

Thu Jan 23 , 2025
इंदौर: एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस दुखद घटना के बाद परिजन शुक्रवार शाम मरी माता चौराहे पर इकट्ठा होकर चक्का जाम करने पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन […]

You May Like