
दतिया। आज रविवार से श्री पीताम्बरा पीठ का मुख्य द्वार बन्द कर दिया गया है। अब उत्तर गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। उत्तर गेट से अतिक्रमण हटाने की कबायद शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। नगर पालिका ने अनाउंस भी कराया है। उत्तर गेट से जल्द अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
