नारायणपुर 07 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूर छोटेडोंगर में संचालित निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट में काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 10 बजे वहां नक्सलियों का प्लांट किया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी जद में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।
दोनों मजदूरों के नाम हरेन्द्र और दिलीप बताया जा रहा है। घायलों में से दिलीप की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद दोनों घायल मजदूरों को छोटे डोंगर के अस्पताल लाया गया।यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
