फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर और कार में जोरदार भिड़ंत, रिटेनिंग वॉल पर लटकी कार; बाल-बाल बचे सवार

सौसर, शहर के फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर और हुंडई कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित होकर हुंडई कार सीधे ब्रिज की रिटेनिंग वॉल पर चढ़कर लटक गई। गनीमत रही कि कार नीचे गिरने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सौंसर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए क्रेन की मदद से दीवार पर लटकी कार को सुरक्षित नीचे उतरवाया और फ्लाईओवर पर बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार दीवार को तोड़कर नीचे गिर जाती, तो जानमाल का एक बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

गोटमार मेले में घायलों के त्वरित उपचार हेतु कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Tue Sep 8 , 2026
पांढुरना, आगामी 11सितंबर को नगर के मध्य से प्रवाहित होने वाली जाम नदी के राधाकृष्ण मन्दिर परिसर वाले क्षत्र में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेते […]

You May Like